.

.

बीमा योजनाएं

बीमा योजनाएं :- एक व्‍यक्‍ति के रूप में अन्‍य से भिन्‍न होना स्वाभाविक है. प्रत्येक व्यक्ति की बीमा संबंधी ज़रूरतें और अपेक्षाएं दूसरों से अलग हैं. एलआईसी की बीमा योजनाएं वे पॉलिसियां हैं, जो आपसे वैयक्‍तिक रूप से बातचीत करती हैं और आपको अधिकतम विकल्प देती हैं, जो आपकी ज़रूरतों पर खरे उतर सकते हैं.

HAPPY DIWALI ADVANCE

<<< ADVANCE HAPPY DIWALI >>>

Thursday, 5 November 2015

LIC का जीवन रक्षक

1. परिचय:
LIC का जीवन रक्षक प्लान एक ऐसा नॉन-लिंक सहभागिता प्लान है जो सुरक्षा और बचत का समायोजन प्रदान करता है. यह प्लान परिपक्वता से पहले पॉलिसीधारक की किसी भी समय दु:खद मृत्यु हो जाने पर परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करता है और जीवित पॉलिसीधारक को परिपक्वता के समय एकमुश्त राशि प्रदान करता है. यह प्लान, अपनी ऋण सुविधा के माध्यम से तरलता आवश्यकताओं का भी ध्यान रखता है.
2. हितलाभ:
  • मृत्यु हितलाभ: 
    यदि सभी देय प्रीमियम का भुगतान कर दिया गया हो तो पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में,"मृत्यु होने पर मिलने वाली बीमा राशि" निम्न में से जो अधिकतम होगा, वही देय होगी
    1. मूल बीमा राशि या
    2. वार्षिकीकृत प्रीमियम का 10 गुना या
    3. मृत्यु तिथि तक चुकाए गए सभी प्रीमियम का 105%.
    उपरोक्त निर्दिष्ट प्रीमियम में सेवा कर, अतिरिक्त प्रीमियम और दु्र्घटना हितलाभ राइडर प्रीमियम, यदि कोई हो, तो वह शामिल नहीं है.
    उपरोक्त के अतिरिक्त, यदि मृत्यु पाँचवा पॉलिसी वर्ष पूर्ण होने पर होती है, तो सहभागिता लाभ, यदि कोई हो, तो वह भी देय होगा.
  • परिपक्वता लाभ: 
    मूल बीमा राशि के साथ सहभागिता हितलाभ, यदि कोई हो, तो जीवित रहने पर पॉलिसी अवधि की समाप्ति पर देय होगा, बशर्ते सभी देय प्रीमियम का भुगतान किया गया हो.
  • लाभ में सहभागिता: 
    बशर्ते कि पॉलिसी चालू हो, निगम के अनुभव के आाधार पर, इस प्लान के अंतर्गत शामिल पॉलिसी, सहभागिता लाभ के योग्य होगी. सहभागिता लाभ, यदि कोई हो, तो वह पाँचवा पॉलिसी-वर्ष पूर्ण होने पर मृत्यु हो जाने या पॉलिसीधारक के परिपक्वता अवधि तक जीवित रहने पर, निगम द्वारा घोषित की जाने वाली संभावित दरों एवं शर्तों पर देय होता है.
3. वैकल्पिक हितलाभ:
LIC का दुर्घटना हितलाभ राइडर: दुर्घटना हितलाभ राइडर, अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करने पर वैकल्पिक राइडर के रूप में उपलब्ध है. दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में, मूल प्लान के अंतर्गत दुर्घटना हितलाभ बीमा राशि का भुगतान एकमुश्त राशि के रूप में मृत्यु हितलाभ के साथ किया जाएगा

No comments:

Post a Comment